जमुई: तिलकपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे बोरसी की आग से वृद्ध महिला झुलसी, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 10, 2025 खैरा प्रखंड क्षेत्र के तिलकपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ठंड से बचाव के लिए बोरसी सेक रही एक वृद्ध महिला आपकी चपेट में आकर झुलस गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल वृद्ध महिला की पहचान तिलकपुर गांव निवासी गोवर्धन यादव की 64 वर्षीय पत्नी तारिणी देवी के रूप में की गई है।