राजपुर: धान की खरीदी से पहले किसानों की चिंता बढ़ी, फसल सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
बलरामपुर जिले में किसान इन दिनों धान की रोपाई में जुटे हुए हैं, लेकिन फसल तैयार होने और धान बेचने से पहले ही किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मामला जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत परसा गुड्डी का है, जहां कई किसानों का आरोप है कि उनके खेतों में धान की फसल होने के बावजूद घर की तस्वीर लेकर यह सत्यापन कर दिया गया कि उन्होंने धान की खेती ही नहीं की है