पंडारक: पंडारक के खजुरार गांव में डूबने से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने 2 को बचाया, प्रशासन की देरी पर उठे सवाल
Pandarak, Patna | Nov 13, 2026 पंडारक प्रखंड के भदौर थाना अंतर्गत चकजलाल पंचायत के खजुरार गांव में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। घटना लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।