आपसी विवाद में सब्बल से हमला, युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम आशोगा में आपसी विवाद के दौरान सब्बल से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को कमता कोसरे और भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने सब्बल से कमता कोसरे पर लगातार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर जब्त किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
#DurgNews #RanitaraiPolice #MurderCase #CrimeNews #ChhattisgarhNews