गीदम: जावंगा एजुकेशन सिटी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विजय संकल्प शंखनाद महारैली में हुए शामिल
जावंगा एजुकेशन सिटी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय के बाद बस्तर में वह सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई और प्रदेश की पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।