शिवहर: कल पिपराही में दो स्थानों पर एसपी का जनता दरबार, 7 पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे
SP शैलेश कुमार सिन्हा शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि कल पिपराही थाना क्षेत्र के दो स्थान पर जनता दरबार का आयोजन होगा. पहला देकुली धरमपुर उमेश भारती मार्केट के पास परती जमीन व दूसरा छतौना बाजार पर जनता दरबार लगेगा. जिसमें परसौनी, कमरौली, धनकौल, मीनापुर बलहा, कुअमा, मोहनपुर और बैरिया पंचायत के लोगो की समस्या समाधान करेगे. समय शाम 05 बजे से 06:15 बजे तक होगी।