शिवहर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए भूमि का बीडीओ ने किया निरीक्षण
डुमरी कटसरी बीडीओ अरुण कुमार सिंह बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे वर्तमान डुमरी कटसरी प्रखण्ड मुख्यालय के पीछे प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया है. उन्होंने बताया कि यहां प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय व अधिकारी आवास का निर्माण भी कराया जाएगा. जिसको लेकर 4 एकड़ 98 डिसमिल जमीम का निरिक्षण किया गया है. जल्द ही इसपर कार्य शुरू किया जाएगा.