शिवहर: दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को शिवहर के व्यवहार न्यायालय में लगेगा: सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक शुक्रवार दोपहर 01 बजे बताया है कि साल 2025 का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को व्यवहार न्यायालय शिवहर में सुबह 11 से लगने जा रही है. इससे संबंधित सभी बैंक और थानों के द्वारा नोटिस भेजने का सिलसिला जारी है. सभी लोगों से अपील की है कि जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है. वह राष्ट्रीय लोक अदालत में जरूर पहुंचेंगे।