शिवहर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गुरुवार दोपहर 03 बजे राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस इंटक बिहार द्वारा शहर के अनुमंडल चौक से जीरोमाइल चौक होते हुए समाहरणालय तक जागरूकता रैली निकाली गई है. अध्यक्ष नीरज सिंह बताया कि राज्य के हरेक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका मजदूर की होती है. मजदूर की एकता एवं संघर्ष को आज दिन याद किया जाता है. सरकार मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करे।