लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के दिए गए निर्देश
सोमवार अपराह्न 12:55 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रविवार एवं सोमवार के बीच रात में जिले में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस क्रम में वरीय पुलिस पदाधिकारियो द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती, ओडी एवं डायल 112 पुलिस बल की जांच की गई.