मोहम्मदगंज: हरिहरगंज में आबकारी विभाग ने रायल ब्लू माल्टा के 60 कार्टून, 44 पीस अवैध शराब को किया बरामद
हुसैनाबाद अंचल के अनिउ अमित कुमार सिंह व पुअनि विनेश कुमार राय ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज के भगत तेंदुआ स्थित पवन पासवान के सीमेंट घर पर छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान के दौरान रायल ब्लू माल्टा 60 कार्टून, एक प्लास्टिक के बोरा में 44 पिस अवैध शराब बरामद हुई है।