मोहम्मदगंज: शिलापर टोला में मिला 40 वर्षीय महिला का शव, हत्या की आशंका
मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के शिलापर टोला में बुधवार को 40 वर्षीय महिला रिंकी देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव घर के कपड़े टांगने के लिए रखे गए लकड़ी के खंभे से लटका हुआ था, और उसकी गर्दन उसी की साड़ी से बंधी हुई थी। शव के पैर चौकी पर टिके होने से प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका जताई जा रही है।