मोहम्मदगंज: पिपराबांध गांव में अनुसूचित जाति के एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा
मोहम्मद गंज प्रखंड क्षेत्र के पिपराबांध गांव में भारी बारिश के कारण अनुसूचित जाति के एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया है। इस स्थिति से घरों की मिट्टी की दीवारें एक-एक कर धाराशाही होने लगे हैं। जिससे स्थानीय निवासी चिंतित हैं।जिन लोगों का घर में पानी घुस गया है, उनमें बिगन रजवार, बबन रजवार, शिवनाथ रजवार समेत कई परिवारों का नाम शामिल है।