मोहम्मदगंज: 48 घंटा से हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र पूर्ण रूप से ब्लैक आउट, अधिक बारिश व तेज हवा के कारण 33 केवीए विद्युत लाइन गिरा।
लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से हुसैनाबाद की विद्युत व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र 48 घंटा से अंधकार में डूबा हुआ है। पचंबा विद्युत ग्रीड के समीप 33 केवीए का दो विद्युत पोल पूरी तरह धराशाई हो गया है। विधुत पोल के उपर पानी की तेज धारा की वजह उसे दोनों पोल को उठाना संभव नहीं था।