मोहम्मदगंज: मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो गायों की मौत
मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में छटका टांड़ पर बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दो गायों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किसानों ने खेतों में पानी देने के लिए एलटी लाइन से नंगे तार खींचकर मोटर पंप जोड़ा था, जो जमीन पर फैल गया था। कोल्हुआ गांव के निवासी रघुवर मेहता और मनदीप ठाकुर की गायें उस पर चढ़ गईं।