थरथरी: पीएम आवास योजना: स्वीकृति से पहले स्थल का नजरी नक्शा बनाना अनिवार्य
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नए लाभुकों को आवास स्वीकृति देने से पहले प्रस्तावित निर्माण स्थल का नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा। इसमें जमीन की स्थिति और स्पष्ट चौहद्दी दर्ज कर अभिलेख प्रखंड कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आर. श्रीनिवास ने सभी उप विकास आयुक्तों को इस संबंध में निर्देश दिया है।