हजारीबाग सदर विधानसभा के कर्जन ग्राउंड में भाजपा की प्रमुख नेत्री शेफाली गुप्ता के नेतृत्व में आज भव्य कर्मा महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और इसे बढ़ावा देना था। इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।