नवाबगंज: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए भाजपा ने दौलतपुर में बैठक कर बनाई रणनीति
बाराबंकी जिले के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी बैठक की। यह बैठक पद्मश्री राम सरन वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित हुई और भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह भूलन वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।