नवाबगंज: दौलतपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, पद्मश्री रामशरण वर्मा के फार्म हाउस पर होगा आयोजन
बाराबंकी के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह कार्यक्रम पद्मश्री रामशरण वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर के बुधवार सुबह करीब 9 बजे से हेलीपैड के निर्माण रैली पंडाल,बेरी कैटिग आदि का कार्य लगातार हो रहा है।