नवाबगंज: सिविल लाइन चौकी के पास हड़कंप, ट्रॉली से गिरा भारी पुआल, बड़ी दुर्घटना टली
नवाबगंज क्षेत्र में सिविल लाइन चौकी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पुआल का भारी गट्ठर सड़क पर गिर गया। ट्रॉली देवा रोड से रिलायंस फैक्ट्री की ओर जा रही थी और उस पर कई कुंतल पुआल लदा हुआ था। रास्ते में लोगों ने देखा कि एक गट्ठर ट्रॉली से लटक रहा है। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रुककर गट्ठर अच्छी तरह बांधने की सलाह दी।