नवाबगंज: दौलतपुर गांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त और आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दृष्टिगत मण्डलायुक्त राजेश कुमार व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से थाना जैदपुर स्थित ग्राम दौलतपुर में कार्यक्रम स्थल का बुधवार करीब 11 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।