नवाबगंज: बाराबंकी में ओवरलोड ट्रक पलटा, मोटरसाइकिल दबी: ग्वारी रोड पर हुआ हादसा, सड़क धंसने से बची जनहानि
बाराबंकी के ग्वारी रोड पर मंझपुरवा बंकी मोड़ के पास एक 14 चक्का मौरंग लदा ट्रक पलट गया। यह हादसा सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर उतरने और सड़क धंसने के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक मोटरसाइकिल ट्रक से गिरी मौरंग के नीचे दब गई।यह ट्रक बाराबंकी से गुवारी की ओर जा रहा था।