बांसगांव: आबकारी विभाग की टीम ने गजपुर के ऊंचेर में स्थित बंद पड़े ईंट के भट्ठे पर की छापेमारी, 6 शराब कारोबारी हुए गिरफ्तार
गगहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गगहा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा को गगहा इलाके के गजपुर के ऊंचेर में स्थित बंद पड़े ईंट के भट्ठे पर कच्ची शराब को बनाकर धड़ल्ले से बेचने की सूचना मिली थी। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा ने आबकारी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह एवं हमराही फोर्स के साथ गजपुर के ऊंचेर में स्थित ईंट के भट्ठे पर छापेमारी की।