बांसगांव: बाँसगाँव इलाके की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल
रामगढ़ताल क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली किशोरी को हुक्का बार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हुक्का बार व होटल फ्लाई इन के संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था, पकड़े जाने पर अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेज दिया।