बांसगांव: कौड़ीराम इलाके के धस्का गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में की चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस
गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम इलाके के धस्का गाँव में स्थित एक घर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर के मालिक सदाशिव राय उर्फ दुबरी राय के अनुसार कुल 7 से ₹800000 रुपये के ज्वेलरी की चोरी हुई है। पीड़ित ने बताया कि उनके मकान में कुल पांच कमरे हैं जहां दो कमरे में वह और उनके परिवार सो रहा था और तीन कमरे में कोई मौजुद नहीं था।