बांसगांव: गरयाकोल गांव निवासी किसान के खेत में लगी विद्युत मोटर हुई चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गगहा इलाके के असवनपार चौकी क्षेत्र के गरयाकोल निवासी राकेश चौधरी के खेत में लगा विद्युत मोटर पंप बुधवार की रात चोरी हो गया। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज करने की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने लिखा है कि फसल की सिंचाई के लिए खेत में मोटर पंप लगा था। बुधवार की रात को चोर मोटर पंप उठा ले गये हैं।