बांसगांव: गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे की अधूरी सड़क पर बेलीपार इलाके के सियर में टोल वसूली से ग्रामीणों में आक्रोश
गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर बेलीपर से कौड़ीराम तक के सड़क की खराब स्थिति और टोल टैक्स वसूली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य अभी अधूरा है, फिर भी टोल प्लाजा पर टैक्स वसूला जा रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह गड्ढे और ढलान सही से न होने कारण हादसों का खतरा बना रहता है।