देवास जिले की सतवास थाना क्षेत्र के पुनर्वास स्थल पर मकान में लगी आग, 70 वर्षीय बुजुर्ग छोटू पिता विश्राम की जलने से दर्दनाक मौत। सतवास पुलिस जांच में जुटी। घास-फूस की झोपड़ी में तेजी से फैली आग, चलने-फिरने में असमर्थ होने से बाहर नहीं निकल सके बुजुर्ग। बुजुर्ग मूल रूप से हरणगांव थाना क्षेत्र के निवासी थे और पिछले करीब दो वर्षों से अपने बेटे के साथ पुनर्वास स्थल पर रह रहे थे। उनका बेटा सतवास में एक निजी दुकान पर काम करता है। शनिवार दोपहर जब बुजुर्ग घर में अकेले थे, तभी अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई।
सतवास थाना प्रभारी आशीष पाल के अनुसार, बुजुर्ग लकवा से पीड़ित थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। इसी वजह से वे आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सके।