पापा विधायक हैं... लेकिन महाकाल के दरबार में यह रसूख नहीं चलेगा!
कभी देवास की माता टेकरी पर आधी रात को पट खुलवाने को लेकर पुजारी से विवाद, तो कभी महाकाल मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने को लेकर बवाल... अब प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से रील बनाने का मामला।
नाम है रुद्राक्ष शुक्ला, इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे।
ताजा मामले में रील बनाने वाले पर कार्रवाई का सवाल अपनी जगह है, लेकिन कार्रवाई हुई तीन सुरक्षाकर्मियों की नौकरी पर और सुरक्षा एजेंसी पर लगा 5 लाख का जुर्माना।
अब महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का नया आदेश- विशेष मार्ग से दर्शन नहीं, सामान्य श्रद्धालु की तरह ही करने होंगे दर्शन।
सवाल सिर्फ रुद्राक्ष का नहीं, व्यवस्था का है...
क्या मंदिरों के नियम आम श्रद्धालुओं और रसूखदारों के लिए अलग-अलग हैं?
महाकाल के दरबार में भक्ति चलती है या रसूख?