Public App Logo
हरियाली अमावस्या पर बच्चों ने किया पौधारोपण बड़वानी 12 अगस्त 2026/ हरियाली अमावस्या पर हर्ष के साथ स्वामी मोहनानंद शिक्षण संस्थान तलून के बच्चों ने गोवर्धन पर्वत पर किया पौधारोपण। गोवर्धन पर्वत के सदस्य मनीष पुरोहित ने बताया कि आज प्रातः स्वामी मोहनानंद शिक्षण संस्थान तलून के 80 बच्चों एवं संस्था के स्टाफ ने गोवर्धन पर्वत पर सौ से अधिक पौधों का रोपण किया। बाद मे सभी बच्चों ने पलाश के बीजो का बीजारोपण रोपण भी किया। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के मध्य क्षेत्र सयोजक राम सागर मिश्रा ने बच्चों को हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा की यह पर्व प्रकृति,पर्यावरण संरक्षण एवं भगवान शिव की उपासना और पितृ तर्पण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश देता है आज के दिन मनुष्य को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत के सक्रिय सदस्य केजार भरवेल संस्था के रोहित यादव,नंदनी यादव, प्रिया डाबी, चंचला यादव, वंशिका वर्मा, नर्मदी यादव सहित गोवर्धन पर्वत के सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ ने पौधारोपण किया। #JansamparkMP #Badwani - Barwani News