Public App Logo
बड़वानी जिले की आज की बड़ी खबरें: ​बड़वानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया व ₹1.73 लाख का मशरूका जब्त किया। ​तलुन के खाटू श्याम मंदिर समिति व श्रद्धालुओं ने झूठी शिकायतों और छवि धूमिल करने के विरोध में कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। ​पानसेमल पुलिस ने कुओं व मकानों से केबल चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर ₹22 हजार की केबल बरामद की। ​नांगलवाड़ी के प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर में नागपंचमी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए 60 घंटे लगातार खुले रहेंगे पट। ​बड़वानी के वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) का मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया। ​अंचल की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #PansemalNews #NagalwadiNews #BarwaniUpdate - Barwani News