अंजड:- बहुप्रतीक्षित 50 बिस्तरिय दो मंजिला सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण समारोह रविवार सुबह 11 बजे खरगौन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।
उक्त कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या सहित अनेक भाजपा एवं कांग्रेस नेता की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अतिथियो ने माँ सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभराम्भ किया।
शुभारम्भ के अवसर पर लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर आगमन पर सिविल अस्पताल की घोषणा करि थी।
वही हमारे प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने जमीन से लेकर के अस्पताल भवन के निर्माण हेतु करीब 7.50 करोड़ की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण करवाकर नगर व क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी।
आगे उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख राजनीति दलों में प्रतिस्पर्धा चलती रहती है, पर असली सरकार वही है जो जनता के विकास के लिए तुरंत फैसला लेकर जनहितैषी काम करे।
आगे उन्होंने बताया कि नगर में बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होने तथा नगर के घर एवं दुकानें नही टूटे इस हेतु बायपास का एक प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौपा गया ताकि नगर को जनता को सुविधा मिल सके।
आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार की स्वास्थ से जुड़ी जनहेतैषी योजनाओं जिसमे आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से पूरे देश एवं प्रदेश के करोड़ो जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ लाभ मिल रहा है।
उन्होंने सिविल अस्पताल में स्टॉफ एवं संसाधनों की कमी को लेकर कहा कि यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्टॉफ एवं संसाधनों की कमी को शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
वही क्षेत्रीय विधायक बाला बच्चन ने लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की इस बड़ी उपलब्धि को राजनीति से परे बताते हुए आगे भी संयुक्त रूप से काम करने का वादा किया।
वही नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने कहा कि पुराने अस्पताल भवन में चिकित्सा सुविधाए जारी रखी जाए व संजीवनी क्लिनिक में स्टॉफ की कमी को दूर करने की बात कही।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मण्डलोई ने सिविल अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करि।
नवीन दो मंजिला अस्पताल भवन एक नजर में:-
उक्त नवीन भवन के लिए 8 करोड़ 84 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी जो 7 करोड़ 50 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ।
इसमे दो ऑपरेशन थियेटर कक्ष, आईसीयू कक्ष, एक लेबर रूम, आपातकालीन कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण कक्ष, ड्रेसिंग रूम, एक्सरे कक्ष, टीबी कक्ष व लेब, ब्लड बैंक सहित अनेक सहित अन्य सुविधाएं मिलने लगेगी।
इसको लेकर नगर एवं आस-पास के क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है।
कार्यक्रम का संचालन अरुण परमार ने किया व आभार डॉ. शरद यादव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिविल अस्पताल स्टॉफ, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
1 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026