Public App Logo
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कसरावद में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद चौक से भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रभारी पूर्व पार्षद तस्लीम खान, मीम कमेटी, टीम ए.जे. व सीपी मित्र मंडल के संयोजन में निकली इस रैली में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर भर में देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। आयोजन में शहर सदर शेर खां अंसारी सहित पत्रकारगण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कसरावद से ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #TirangaYatra #HarGharTiranga #MuslimSamajTirangaRally - Barwani News