करछना: ब्लॉक करछना में प्रधान संघ के महामंत्री के साथ ब्लॉक कर्मचारियों ने की अभद्रता, प्रधानों में आक्रोश का वीडियो आया सामने
करछना ब्लॉक में तैनात ब्लॉक कर्मचारी द्वारा प्रधान संघ के महामंत्री धितेश तिवारी के साथ अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है प्रधान संघ के महामंत्री समस्त ग्राम प्रधानों के लंबित कार्यों की निस्तारण करने को लेकर मंगलवार को ब्लॉक पहुंचे थे। जहां ब्लॉक में सहायक पद पर तैनात अशोक सिंह के द्वारा अभद्रता की गई है। जिसका वीडियो सामने आया है।