करछना: नैनी पुल पर जान जोखिम में डालकर ऑटो के पीछे लटककर आवागमन कर रहे यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र की सड़कों पर ऑटो चालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दूसरों की जान लेने पर तुले हैं। इन ऑटो चालक की थोड़ी सी लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोमवार शाम 4:30 बजे करीब एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चलती ऑटो के पीछे लटक कर दो यात्री सफर कर रहे हैं। संतुलन बिगड़ने पर कभी भी हादसा हो सकता है।