जेवर: थोरा गांव में जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित सैकड़ों किसानों ने की महापंचायत, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के थोरा गांव में शनिवार को जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित सैकड़ों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। किसानों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विधायक ने जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।