जेवर: थोरा गांव में गौतम बुद्ध नगर के 14 गांव के किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर महापंचायत की, महा आंदोलन करने का किया ऐलान
ग्रेटर नोएडा के थोरा गांव में बुधवार को 14 गांव के सैकड़ों किसानों ने नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने एवं अन्य मांगों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया है। इस दौरान किसान सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसानों के साथ वार्ता कर आगामी दिनों में यमुना प्राधिकरण के विरोध में महा आंदोलन करने का निर्णय लिया है।