जेवर: जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक समेत तीन लोग घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी।