जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने विधायक धीरेंद्र सिंह से की मुलाकात, विस्थापन की मांग से कराया अवगत
जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने गुरुवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं स्थानीय विधायक ने किसानों की मांग को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।