जेवर: चौरोली अंडरपास से पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया, ₹3 लाख का चोरी का घरेलू सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने गुरुवार को 3 अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹3 लाख की कीमत का चोरी किया हुआ घरेलू सामान भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से सोनू, जीतू व शारिक अली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं जो लंबे समय से जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।