जेवर: ग्रेटर नोएडा में 'महाकुंभ अमृत विचार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को ' महाकुंभ अमृत विचार ' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए स्थानीय विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस बार महाकुंभ अविश्वसनीय व ऐतिहासिक होगा।