सागर नगर: भाड़े के शिक्षक मामले में संभागायुक्त ने शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किया
संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने भाडे के शिक्षक से संस्था में बच्चों को पढाये जाने के संबंध में संलिप्त शिक्षा अधिकारी बीआरसीसी जनपद शिक्षा केन्द्र खुरई लोकमन चौधरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालथौन जेपी अहिरवार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी खुरई आरएस शर्मा को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाह एवं नियमित मानीटरिंग नहीं किए जाने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया