सागर नगर: बड़ा बाजार में निजी स्कूल के पास निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचीं
बड़ा बाजार इलाके में संचालित एक निजी स्कूल की दीवाल से लगकर डॉ बाखले द्वारा दीवाल बनवाई जा रही थी, बुधवार सुबह 10:30 बजे यह निर्माणाधीन दीवाल अचानक गिर गई। गनीमत रही कि उस समय स्कूल के सभी बच्चे क्लास में थे। वहीं सूचना मिलने पर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग एसडीएम अदिति यादव तहसीलदार और नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।