पटियाली: बुखार से पीड़ित जासमई के व्यक्ति की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत, बेटे ने लगाया मारपीट का आरोप
पटियाली। ग्राम जासमई निवासी 50 वर्षीय साधुराम पुत्र अंगनलाल की अलीगढ़ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे गोबिंद ने 4 नवंबर को मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच में सामने आया कि साधुराम बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। SHO सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।