कुंडा: जेठवारा पुलिस ने मऊआइमा बॉर्डर से नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त राहुल पटेल को।शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे बकुलाही नदी पुलिस बूथ (मऊआइमा बॉर्डर) के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।