स्याना: नगर के बुगरासी मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान की दुकान पर की छापेमारी, मचा हड़कंप
Siyana, Bulandshahr | Nov 3, 2026
नगर के बुगरासी मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मिष्ठान की दुकान पर छापेमार कार्रवाई करने से मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जिस चलते अधिकांश मिष्ठान विक्रेता अपनी दुकानों का ताला मार कर मौके से खिसक गए। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नगर के बुगरासी मार्ग स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर पहुंची। जहां टीम ने जांच के लिए तीन नमूने भरे।