दादरी: गढ़ी चौखंडी गांव में सूने पड़े घर से चोरों ने नगदी व जेवर चुराकर आसानी से फरार हुए, घटना सीसीटीवी में कैद
नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने बड़े घर के साले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।