दादरी: निराला स्टेट सोसाइटी में दबंग महिला के खिलाफ पत्नी के साथ धरने पर बैठे फ्लैट मालिक, अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित निराला स्टेट सोसाइटी में उसे वक्त हंगामा देखने को मिला जब दबंग महिला के विरोध में पत्नी के साथ फ्लैट मालिक धरने पर बैठ गए। इस दौरान पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया है कि अप्रैल माह में उन्होंने प्रीति गुप्ता नाम की महिला को अपना फ्लैट किराए पर दिया था लेकिन अब महिला उनके फ्लैट को खाली नहीं कर रही है।