दादरी: छिजारसी कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने युवक के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा में स्थित छिजारसी कॉलोनी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दबंगों ने बीच सड़क पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा आरोपी युवकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।