दादरी: गाजियाबाद से पुलिस ने वर्ष 2024 से विभिन्न मुकदमों में वांछित शातिर गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में वर्ष 2024 से विभिन्न मुकदमों में लंबे समय से वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से जोहेब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद में गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था अभियुक्त को जेल भेजा गया है।